{"_id":"58bee9894f1c1bd71adc587c","slug":"ssi-suspension-on-leaving-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने पर एसएसआई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने पर एसएसआई सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ना और फिर उसे छोड़ देना कोतवाली रुड़की के एसएसआई को भारी पड़ गया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने एसएसआई को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
कोतवाली रुड़की पुलिस ने दो दिन पूर्व ढंडेरा के पास से खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। जिसे पकड़कर कोतवाली लाया गया, लेकिन कोतवाली रुड़की के एसएसआई अजय सिंह ने उसे छोड़ दिया था। खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ना और फिर उसे छोड़ दिये जाने की जानकारी मिलने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कोतवाली रुड़की के एसएसआई अजय सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल के छुट्टी पर होने की वजह से उस समय एसएसआई अजय सिंह कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी थे।
नवीन चंद सेमवाल बने कोतवाली प्रभारी
लक्सर कोतवाली की जिम्मेदारी विभाग ने तसलीम आरिफ से हटाकर नवीन चंद सेमवाल को दे दी है। इससे पूर्व कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया के लाइन हाजिर होने के बाद तसलीम आरिफ जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले आठ माह में सात लोगों को यह जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले विभाग के एक जांच का हवाला देते हुए कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया को लाइन हाजिर कर दिया था, जिसके बाद उपनिरीक्षक तसलीम आरिफ यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। सोमवार को फिर से विभाग ने तसलीम आरिफ से यह जिम्मेदारी हटाते हुए नवीन चंद सेमवाल को लक्सर कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया है। नवीन चंद सेमवाल पिछले कुछ दिनों से लक्सर में डेरा डाले हुए हैं। विभाग ने मुराद हत्याकांड की जांच के लिए नियुक्त टीम का प्रभारी सेमवाल को नियुक्त कर रखा है। इससे पहले आठ माह में जयदेव आर्य, जहांगीर अली, राकेश गुसांई व दिनेश कुमार भी योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया व आरिफ के अलावा यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।