फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   sports is necessary for healthy brain and physiq

स्वस्थ मस्तिष्क और शरीर के लिए खेल जरूरी

Sun, 20 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 20 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
sports is necessary for healthy brain and physiq
केवी की छात्राएं वार्षिक खेलकूद दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। - फोटो : amarujala

बंगाल इंजीनियरिंग एवं सेेंटर के समादेशक एवं केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के ब्रिगेडियर एसके कटारिया ने कहा कि पढ़ाई से केवल मस्तिष्क का विकास होता है जबकि खेलों से मस्तिष्क और शरीर दोनों का विकास होता है। दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। 

विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रिगेडियर एसके कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। उन्होंने ध्वजारोहण कर खेल समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके त्यागी ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।  विद्यालय के संगीत शिक्षक उपवेद रावल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने खेल गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


खेल प्रभारी यादवेंद्र सिंह सैनी ने प्रतियोगिता में होने वाले खेलों को विस्तृत रिपोर्ट पेश की, साथ ही विद्यालय के छात्रों की उपलब्धियां बताई। इसके बाद विभिन्न दौड़, जलेबी रेस, लंबी कूद, गोला फेंक आदि सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का वर्ग वाइज फाइनल हुआ। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शूटिंग में राजनंदिनी और ताइक्वाड़ों खिलाड़ी अक्षिता सैनी को विभिन्न जगहों पर हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर विशेषतौर पर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed