फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Speed commanded by fog, freezing shiver

कोहरे ने थामी रफ्तार, ठंड ने कंपकपी

Mon, 14 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 14 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। शहर और देहात क्षेत्र में कोहरा असर दिखाने लगा है। रविवार रात से ही कोहरा छाने लगा था। कोहरा और ठंड से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहन रेंगकर निकलते रहे और सुबह के समय घर से निकलने वालों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल छात्रों को हो रही है। सोमवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन धूप बेअसर रही। शाम के समय फिर ठंड से कंपकपी छूटी।  

विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से ही ज्यादा ठंड पड़ रही थी। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छा रहा था, लेकिन सोमवार को तो हद ही हो गई। सोमवार को ठंड के मारे लोगों का बुराहाल रहा। रविवार रात से घने कोहरे से पूरा क्षेत्र ढक गया था। कोहरा इतना घना था दस मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। सोमवार सुबह के समय भी कोहरे का यही हाल था।  सुबह से समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। रात खुलने के बाद भी वाहनों की फाग लाइट जलानी पड़ी। वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी थी। सुबह के समय जरूरी काम से निकलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय कोहरे का असर कम हुआ था। तो सूर्यदेव भी दिखाई देने लगे। लेकिन ठंड के आगे यह धूप बेअसर रही। ठंड की वजह से लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकले। बाजार में भी ठंड के कारण सूनापन ही दिखाई दिया। बाजार भी देर ही खुले और जल्दी बंद हो गए।
विज्ञापन

---------
पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के कारण आ रहा कोहरा
रुड़की। पहाड़ों पर बर्फ पड़ जाने से नमी मैदानी इलाकों में आ रही है। यह नमी ही कोहरा बन रही है। कोहरे से फिलहाल निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। सर्दी के मौसम में पृथ्वी से निकलने वाली नमी ठंड और धूल के कणों की वजह से ऊपर नहीं जा पाती है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फ पड़ जाने की वजह से नमी मैदानी इलाकों की ओर आ जाती है। जो कोहरे का रुप ले लेती है। एनआईएच के डायरेक्टर प्रो. राजदेव सिंह ने बताया कि कोहरे का कहीं पर ज्यादा और कहीं पर कम होने का कारण उसका मूवमेंट करना होता है। हवा आदि की वजह मोइस्चर मूवमेंट करता रहता है। इससे किसी क्षेत्र में ज्यादा मोइस्चर हो जाता है। इसलिए वहां पर ज्यादा कोहरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed