{"_id":"5904d2034f1c1b4522c0d959","slug":"son-s-body-recovered-after-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के बाद बेटे का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के बाद बेटे का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहन को ढूंढने निकले भाई का शव हरिद्वार में पथरी पावर हाउस के पास झाल से बरामद किया है। इससे पहले मां का शव हरिद्वार में ही गंगनहर से बरामद किया गया था। अब पिता की ओर से बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई जा रही है। साथ ही आरोपियों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सुभाषनगर निवासी अंशिका (25) घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। उसे ढूंढने मां और बेटा भी घर से निकले थे। बाद में मां का शव हरिद्वार गंगनहर से बरामद किया गया था, जबकि बेटे का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार शाम बेटे का शव गंगनहर से बरामद किया गया। इससे पहले अंशिका की ओर से छोड़ा गया एक पत्र परिजनों और पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से सब कुछ छोड़कर घर से जाने की बात कही थी। पत्र के साथ कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी छोड़ गई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। दूसरी ओर बेटे का शव मिलने के बाद अंशिका के पिता शनिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर पत्नी और बेटे की हत्या की आशंका जताई है। साथ ही बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा होगा।
कलियर विधायक ने पहुंचकर पूछा हाल
मां और बेटे की मौत के बाद शनिवार को कलियर विधायक फुरकान अहमद सुभाषनगर स्थित पीड़ित के घर पहुंचे। साथ ही युवती के पिता को सांत्वना देते हुए जल्द अंशिका की बरामदगी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।