{"_id":"61228f7e8ebc3e79b609e526","slug":"smuggler-caught-with-smack-of-30-lakhs-roorkee-news-drn388197028","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून एसटीएफ ने तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून एसटीएफ ने तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर/खानपुर। देहरादून एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर स्मैक तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 298 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
देहरादून एसटीएफ को पिछले कई दिनों से लक्सर क्षेत्र के लादपुर गांव निवासी एक युवक के बारे में सूचना मिली थी कि वह स्मैक की तस्करी कर रहा है। रविवार को सूचना पर एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स की एसआई प्रियंका भारद्वाज, बाबू खां, प्रताप दत्त शर्मा व अनूप नेगी लक्सर पहुंचे और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी दी। एसटीएफ व पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने मंगलौर में बरेली के एक व्यक्ति से स्मैक खरीदी है और वह अपने गांव की तरफ आ रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर युवक को कुआंखेड़ा से मोहम्मदपुर बुजुर्ग वाले रास्ते पर पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने स्मैक लाने की बात स्वीकारी। सूचना मिलते ही सीओ बीएस चौहान मौके पर पहुंचे और उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से 298 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शहजाद निवासी लादपुर को गिरफ्तार किया गया है। स्मैक की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया गया है। शहजाद ने जिससे स्मैक खरीदी थी, उसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई नवीन पुरोहित, सिपाही अनिल चौहान और रणवीर सिंह शामिल रहे।