{"_id":"58c18d064f1c1bd87edc47d0","slug":"sleeping-under-trolley-crush-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली के नीचे सोया, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली के नीचे सोया, कुचलने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए एक किसान बुधवार रात उत्तम शुगर मिल में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सोया हुआ था। उसी बीच चालक ने ट्रैक्टर ट्राली चला दी और नीचे सोए किसान की कुचलकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
आलम (25) पुत्र हमीद निवासी मरगूबपुर बुधवार को गन्ना लेकर उत्तम शुगर मिल में पहुंचा हुआ था। रात को बूंदाबांदी होने पर वह दूसरे की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे जाकर छिप गया। इसी बीच उसे नींद आ गई। वह सोया ही था कि चालक ने ट्रैक्टर ट्राली चला दी। जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद रात में ही मौके पर बड़ी संख्या में मिल में मौजूद किसानों और कर्मियों की भीड़ जुट गई। उसके बाद परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आननफानन में ग्रामीणों के साथ परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और ग्रामीणों ने परिजनों को शांत कराया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। बृहस्पतिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित रहे। परिजनों के अनुसार युवक के दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।