फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six-year-old boy tried to rape a 22-year-old

छह साल के बच्चें के साथ 22 साल के युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 17 Aug 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy tried to rape a 22-year-old
छह साल के बच्चे को फिल्म दिखाने के बहाने गांव से ले गए एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बच्चे के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव के ही छह साल के बच्चे को फिल्म दिखने के बहाने खेत में ले गया। यहां उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ बढ़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी बच्चे के परिजनों की दी गई। जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां से पीड़ित बच्चे के परिजनों ने पुलिस को मामने की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। मगर युवक गांव से फरार हो गया। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed