फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   six persons arrested for looting and beating to contractor

लूटपाट के मामले में छह गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 01 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
six persons arrested for looting and beating to contractor
लूट के मामले में छह ग्रामीण गिरफ्तार - फोटो : amarujala

आल्टो कार सवारों से 90 हजार रुपये लूटने और गाली गलौज तथा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है जबकि पुलिस नौ फरार आरेापियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर निवासी रजबपुर थाना लक्सर का दल्लावाला नाईवाला मार्ग पर पैचिंग का काम चल रहा है। बुधवार को श्यामवीर ने एक ट्रक पत्थरों का मंगाया था जब ट्रक नाईवाला गांव के पास पहुंचा तो अचानक  पलट गया। ड्राइवर ने तत्काल ट्रक पलटने की सूचना श्यामवीर को दी थी। सूचना मिलते ही श्यामवीर, सत्यपाल निवासी रजबपुर अनंतराम और रोहित निवासी अकोढ़ा कलां अपनी आल्टो कार से मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ ग्रामीण ट्रक की डीजल टंकी से डीजल चोरी करने के साथ ही ट्रक में  रखे अन्य सामान को भी खुर्द-बुर्द करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही कार के डेस्क बोर्ड में रखे 90 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खानपुर थानाध्यक्ष नवीन जुराल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और बल प्रयोग कर आरोपी ग्रामीणों के चंगुल से पीड़ितों को छुड़ाया। लक्सर सीओ देवेंद्र सिंह रावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार के डेस्क बोर्ड से लूटे गये 90 हजार रुपये आरोपियों से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर पकड़े गये ननवा, पप्पू, बंटी, निर्मल, मूलचंद, ध्यान सिंह, छोटू सभी नाईवाला के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed