फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six employees found absent in surprise inspection, show cause notice issued

Roorkee News: औचक निरीक्षण में छह कर्मचारी मिले गैर हाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 24 Jul 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Six employees found absent in surprise inspection, show cause notice issued
मेयर अनीता अग्रवाल एवं नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने नगर निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की जानकारी लेने के साथ्म ही जन के कार्य को प्राथमिकता पर पूरे किए जाने की बात कर्मचारियों को कही गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेयर और नगर आयुक्त ने निगम के विभिन्न पटलों पर जाकर कर्मचारियों से लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही। इस दौरान कार्यालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई निरीक्षक से व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन




इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। इस दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इस दौरान टूटी कुर्सियां मिलने पर और पुराने दस्तावेजों का ठीक प्रकार से रखरखाव नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी में चार दुकानों के बराबर जगह, कोई सड़क पर है खड़ा


मेयर और नगर आयुक्त ने फल बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लघु दुकानदारों ने अवगत कराया कि फल बाजार में कई लोगाें के पास चार-चार दुकानों के बराबर जगह है कई छोटे दुकानदार इधर-उधर सड़क और पुल के किनारे रेहड़ी पर फल बेचने के लिए मजबूर हैं। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि दुकानदारों की यह समस्या जायज है। इसका समाधान निकाला जाएगा। व्यापारियों के साथ जल्द ही इस संबंध में बैठक की जाएगी।


सड़क पर कपड़ा बेचने वालाें ने शौचालय की मांग उठाई

- निरीक्षण के दौरान सड़क पर सामान रखकर कपड़े आदि बेचने वाले लोगों ने शौचालय नहीं होने की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि उनके साथ परिवार के लोग भी काम करते हैं। शौचालय नहीं होने से परेशानी हो रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि सुविधाएं विकसित करने के लिए सिंचाई विभाग से सहयोग प्राप्त होना जरूरी है क्योंकि यह जगह यूपी सिंचाई विभाग की है। उनके साथ जल्द बैठक कर योजना तैयार की जाएगी।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed