फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SIT will investigate teacher murder case

एसआईटी करेगी शिक्षक हत्याकांड की जांच

Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
SIT will investigate teacher murder case
लक्सर/सुल्तानपुर। शिक्षक ओम सिंह चौहान की हत्या का खुलासा न होने से नाराज क्षत्रिय चौहान कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने तीन विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मामले की जांच सीबीसीआईडी या एसआईटी से कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने जांच के लिए पुलिस की एसआईटी टीम गठित करने के आदेश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर गांव निवासी ओम सिंह चौहान की तीन सितंबर की देर शाम अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, लक्सर विधायक संजय गुप्ता व ज्वालापुर विधायक आदेश चौहान क्षत्रिय चौहान कल्याण महासभा के पदाधिकारियों के साथ देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। उनका कहना था कि कोतवाली पुलिस मामले में ढ़िलाई बरत रही है। उनका कहना था कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कहना था कि पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए निर्दोष लोगों को जेल भेजने की तैयारी में है। उन्होंने मामले की जांच सीबीसीआईडी या एसआईटी से कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस महानिदेशक को घटना का खुलासा करने के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज सिंह चौहान, बलवंत सिंह चौहान, महेंद्र चौहान व सोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed