फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sister's in-laws accused of murder, FIR registered

Roorkee News: बहन के ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Sister's in-laws accused of murder, FIR registered
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन के ससुरालवालों पर उसके साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव निवासी अरुण उर्फ वीर देव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन संगीता की शादी मार्च 2016 को खानपुर थाना क्षेत्र के पोड़ोवाली गांव निवासी अमर देव के साथ की थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन ससुरालवाले लगातार उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन




आरोप है कि उन्होंने अपनी दूसरी बहन की शादी में मोटरसाइकिल दी तो तब से उसकी बहन के पति अमरदेव ने उसकी बहन संगीता को काफी परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसका पति अमरदेव, सास अनीता व ननद बाला दूसरी बेटी पैदा होने पर उसे लगातार परेशान कर रहे थे। तीसरी लड़की पैदा होने पर उन्होंने उसकी बहन को ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। एक मार्च 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि संगीता को ससुरालवालों ने मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बहन संगीता जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने इसकी जानकारी 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास व ननद सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed