फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sister of the groom with the bride's brother was married

दुल्हे के साथ आई बहन ने दुल्हन के भाई से की शादी

Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मुज्जफ्फरनगर से दुल्हे के साथ बारात लेकर आई एक बहन ने एक ही मंडप में अपने भाई के फेरों के बाद दुल्हन के भाई के साथ शादी कर ली। बिना दान-दहेज के हुई इस शादी की जानकारी होने पर सुल्तानपुर कस्बेवासियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

सुल्तानपुर कस्बा निवासी मोहित कुमार एक गरीब परिवार से है। मोहित के पिता पवन कुमार की करीब एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद माता और छोटी बहन की जिम्मेदारी मोहित पर आ गई। मोहित ने अपनी बहन किरण का रिश्ता मुज्जफ्फरनगर निवासी अनिल कुमार के साथ तय कर दिया। उसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व मोहित और उसके रिश्तेदार किरण की सगाई करने के लिए मुज्जफ्फरनगर अनिल कुमार के घर पहुंचे। उसके बाद दोनों ओर के रिश्तेदारों ने अनिल की बहन पूजा का रिश्ता किरण के भाई मोहित के साथ कर दिया। साथ ही दोनों की शादी 1 फरवरी 2016 की तय कर दी। सोमवार को मुज्जफ्फरनगर निवासी अनिल कुमार अपनी बहन पूजा को भी बारात के साथ लेकर सुल्तानपुर कस्बा पहुंचा तथा एक ही मंडप में दुल्हा -दुल्हन के फेरे हुए उसके बाद दुल्हे की बहन पूजा और दुल्हन के भाई मोहित ने भी उसी मंडप में हिंदू रीति रिवाज के साथ बिना दान-दहेज के शादी की। बिना दान-दहेज के दोनों भाई-बहनों की इस शादी से कस्बावासी और रिश्तेदार बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed