फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sister-in-law and sister-in-law clash in Kotwali, commotion

Roorkee News: कोतवाली में भिड़ीं देवरानी और जेठानी, हंगामा

Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law clash in Kotwali, commotion
देवरानी और जेठानी के बीच कोतवाली में जमकर हंगामा हो गया। हंगामा करने पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को हिरासत में लिया है। साथ ही तीनों का शांतिभंग में चालान करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन





सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा गांव निवासी एक युवक की दो पत्नियां हैं। दोनों का अपनी देवरानी से पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार सुबह दोनों का देवरानी से विवाद हो गया और हाथापाई हो गई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस बीच देवरानी के पक्ष में ससुर भी कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन


इस बीच ससुर का बेटे की दोनों पत्नियों से विवाद हो गया। इससे कोतवाली में हंगामा हो गया। हंगामा करने पर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई और दो महिलाओं व उनके ससुर को हिरासत में ले लिया। एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में घरेलू विवाद होने की बात सामने आई है। दाे महिलाओं समेत तीन का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed