फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Husband beat Wife and threw out of house because there was less salt in food

Roorkee: खाने में नमक हुआ कम तो पुलिस के पास पहुंचा मामला, पत्नी बोली- साहब! पीटकर घर से निकाल दिया

Wed, 15 Jan 2025 08:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 08:40 PM IST
सार

आदर्शनगर निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति अक्सर खाने में कमी निकालकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता है।

विज्ञापन
Roorkee News Husband beat Wife and threw out of house because there was less salt in food
(प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्री पिक

विस्तार

साहब! खाने में थोड़ा नमक कम होने से नाराज पति ने मारपीट कर दी। साथ ही घर से भी बाहर निकाल दिया। अब पति घर वापस आने पर धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाया। इस पर पति ने पत्नी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति अक्सर खाने में कमी निकालकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता है। मायके और ससुरालवाले पति को कई बार समझा चुके हैं लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप लगाया कि सोमवार रात उसने खाने में सब्जी और रोटी बनाई थी।
विज्ञापन


Roorkee: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पहुंची भीड़ का कोतवाली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,कई युवक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पति ने सब्जी में नमक कम होने की बात कहते हुए अभद्रता कर दी। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही अब घर वापस आने पर धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की और जमकर फटकार लगाई। इसपर पति ने पत्नी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पति-पत्नी में सुलह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed