फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   singer sunidhi chauhan won the heart of iitians

सुनिधि चौहान के गीतों में सराबोर हुई आईआईटी 

Sun, 23 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 23 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
singer sunidhi chauhan won the heart of iitians
सुनिधि चौहान गीतों की प्रस्तुति देते हुए - फोटो : amarujala

बालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के गीतों के साथ रविवार की शाम आईआईटी के युवा महोत्सव थॉम्सो -2016 का समापन हो गया। इस दौरान छात्र संगीत की मस्ती में मदहोश नजर आए। मैदान में हर ओर छात्र-छात्राएं नाचते गाते और मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। खचाखच भरे मैदान में पैर रखने भी जगह नहीं मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


आईआईटी में रविवार की शाम बालीवुड गायिका सुनिधि चौहान के नाम रही। थॉम्सो के समापन पर इस रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों ने संगीत कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। जैसे ही सुनिधि चौहान स्टेज पर पहुंची और धूम फिल्म का गाना धूम मचा ले धूम गाया छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लय से लय मिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ गीतों की प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। इस दौरान छात्र संगीत की धुनों पर झूमते गाते और मदहोश नजर आए। सुनिधि चौहान ने शीला की जवानी, नि मै कमली कमली, तेरे इश्क की दीवानगी सिर चढ़के बोले जैसे गीतों से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों की फरमाइश पर गाये गए गीतों पर छात्रों ने जोर दार तालियों से स्वागत किया। इस दौरान एबीएन ग्राउंड में चारों ओर छात्र ही छात्र नजर आ रहे थे। शहर के लोग भी कार्यक्रम देखने पहुंचे लेकिन इंट्री पास न होने के कारण भारी संख्या में लोगों ने ग्राउंड के बाहर खड़े होकर कार्यक्रम का नजारा देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed