फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shutdown: Ten thousand population affected

शटडाउन : दस हजार की आबादी रही प्रभावित

Wed, 08 Jul 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shutdown: Ten thousand population affected
बिजलीघर नंबर छह के स्थानांतरण के कारण शहर के काफी हिस्से की आपूर्ति को बंद किया गया। इससे करीब दस हजार की आबादी की सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति ठप रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजलीघर नंबर छह से जुड़े हिस्से में काफी दिनों से लो वोल्टेज की दिक्कत आ रही थी। इसके साथ ही बरसात के दिनों में अक्सर बिजलीघर में पानी भर जाता था। ऐेसे में उपभोक्ताओं व ऊर्जा निगम के अधिकारी दोनों ही परेशान रहते थे। इसके चलते पिछले दिनों ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिजलीघर की क्षमता आदि बढ़ाने के साथ ही बिजलीघर को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी। बुधवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिजलीघर को स्थानांतरित करवाया। इस कारण शटडाउन लेकर सुबह आठ बजे से दो बजे तक आपूर्ति बंद की गई। हालांकि ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को पहले ही शटडाउन की सूचना दे दी थी। इसलिए उपभोक्ताओं ने पहले ही तैयारी कर रखी थी, लेकिन इसके बाद भी कुछ दिक्कत तो उपभोक्ताओं को हुई है।
विज्ञापन

कल भी रहेगी आपूर्ति गुल
बुधवार को स्थानांतरण का अधिकतर काम हो गया है, लेकिन कुछ काम बाकी रह गया है। इस कारण शुक्रवार को भी सुबह आठ बजे से दो बजे तक आपूर्ति बंद की जाएगी। इस कारण उपभोक्ताओं को एक दिन ओर परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों की आपूर्ति रही गुल
सिविल लाइंस, आजादनगर, अंबरतालाब, पश्चिमी अंबर तालाब, रेलवे रोड़, हरिद्वार रोड, मालवीय चौक, चावमंडी, सती मोहल्ला आदि।
बिजलीघर के स्थानांतरण का कार्य किया गया है। जिस कारण सुबह आठ बजे से दो बजे तक शटडाउन लिया गया था। इसकी सूचना पहले ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। शुक्रवार को भी कुछ घंटे शटडाउन लिया जाएगा।
- विजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed