फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Show cause notices to 10 officers and employees

एक्शन : दस अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices to 10 officers and employees
रुड़की। अचानक ब्लॉक कार्यालय पहुंचे सीडीओ को कार्यालय में अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले तो उन्होंने कार्यालय का गेट बंद कर दिया और अधिकारियों के साथ अंदर खड़े हो गए। इसके बाद लेट आने वाले सात अधिकारी और कर्मचारियों को मौके के पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया, जबकि तीन कार्मिको को बिना अवकाश लिए छुट्टी पर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद वह अधिकारियों को लेकर मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्हें काम में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

सीडीओ सौरभ गहरवार अचानक 9:30 बजे रुड़की ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पाया कि एक-दो अधिकारियों को छोड़कर अधिकतर नदारद थे। उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि कुछ देर में सब अधिकारी और कर्मचारी पहुंच जाएंगे। इस पर उन्होंने 10 बजते ही कार्यालय का गेट बंद कर दिया। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने आना शुरू किया। इस पर उन्होंने एक के बाद एक सात अधिकारियों और कर्मचारियों को लेट आने पर मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। हाजिरी रजिस्टर देखने पर पता चला कि तीन कार्मिक बिना अवकाश लिए छुट्टी पर थे। उन्होंने उन्हें भी मौके से ही नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान उन्होंने देरी से आने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही हिदायत दी कि भविष्य में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी उनके औचक निरीक्षण पर लेट पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीडीओ शिव प्रसाद थपलियाल को भी व्यवस्थाओं में सुधार लाने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने मनरेगा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। कार्यों की सही जानकारी नहीं देने पर उन्होंने मनरेगा के जेई को जमकर फटकार लगाई। साथ ही काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद वह बीडीओ, मनरेगा के जेई व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। सीडीओ ने क्षेत्र में मनरेगा के तहत हो रहे नाला निर्माण और पशुशाला का निरीक्षण किया। साथ ही कई जगह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed