{"_id":"56fac4734f1c1b5c51f002be","slug":"shopkeepers-and-students-beaten-on-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर दुकानदार और छात्रों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर दुकानदार और छात्रों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा में राह चलती युवती से छेड़छाड़ करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। युवती ने उसकी चप्पल से धुनाई कर दी। राहगीरों ने भी हाथ साफ किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं भगवानपुर के पुहाना में टेंपो में बैठी एक छात्रा से युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। सवारियों के पीटने पर आरोपी टेंपो से कूदकर भाग निकले।
झबरेड़ा में एक युवक ने कॉस्मेटिक की दुकान खोली हुई है। आस पास के लोगों के मुताबिक दुकानदार अक्सर दुकान के सामने से गुजरने वाली छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसता है। मंगलवार को उसने राह चलती युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। दुकानदार की हरकतों से वाकिफ आस पास के लोगों व राहगीरों ने भी उसकी धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। चेतक पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले गए। शाम तक उसके परिजन माफी मांगकर पीछा छुड़ाने में जुटे थे।
वहीं भगवानपुर के एक कॉलेज से लौट रही रुड़की निवासी बीटेक छात्रा से पुहाना के पास टेंपो में कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के विरोध करने पर सवारियों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने टेंपो में उनकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर युवक टेंपो से कूदकर भाग निकले।