{"_id":"5741fa664f1c1bb615690e07","slug":"shopkeeper-s-will-agitate-at-sales-tax-office-on-25th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मई को वाणिज्य दफ्तरों पर गरजेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मई को वाणिज्य दफ्तरों पर गरजेंगे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 22 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी सरकार को चेतावनी देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग के संशोधन विधेयक के खिलाफ व्यापारी आगामी 25 मई को धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने रविवार को शहर के व्यापारियों संग आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इससे पहले व्यापारियों ने अनिल गोयल समेत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित व सीओ स्वप्न किशोर सिंह का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग का संशोधन विधेयक पूर्णतया व्यापारियों के खिलाफ है, व्यापार मंडल इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि 25 मई को सभी व्यापारी अपने आस पास के वाणिज्य कर दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन करें। उन्होंने नई और पुरानी टैक्स नीति पर विस्तार से जानकारी दी और इसके फायदे नुकसान बताए। साथ ही सदस्यता अभियान चलाते हुए चुनाव को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, महामंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता ने पुलिस प्रशासन से शहर में किसी भी अभियान से पहले व्यापारियों के साथ बैठक करने की अपील की। इस दौरान राहुल शर्मा, मनोज मित्तल, गोपाल गुप्ता, सुशील गुलाटी, गजेन्द्र चौहान, अरविंद गौतम, लोकेश गुप्ता, प्रदीप पाल, आलोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल आदि मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, लंढौरा आदि पूरे शहर व देहात के व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन