फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shopkeeper's body found hanging on a noose

दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 24 Aug 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's body found hanging on a noose
सुल्तानपुर। एक दुकान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुकानदार का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भिक्कमपुर गांव निवासी मोनू ने घर पर ही परचून की दुकान खोल रखी है। एक दिन पहले ही रक्षाबंधन के दिन वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम गांव का एक बच्चा दुकान पर सामान लेने आया था। दुकान और मकान का दरवाजा बंद होने पर बच्चे ने दरवाजे की दरार में झांककर देखा तो मोनू फंदे पर लटका हुआ था। बच्चे ने मामले की जानकारी घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी। बच्चे के परिजनों ने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घर का दरवाजा खोला। पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। साथ ही घटना की सूचना उसकी पत्नी को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed