{"_id":"577563a24f1c1b072779a78a","slug":"shopkeeper-beaten-for-not-giving-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न मिलने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न मिलने पर युवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
विवाद होने पर थाने में समझौता करते व्यापारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साइड न मिलने पर भरे बाजार में एक युवक की पिटाई कर दी। युवक को पीटे जाने पर व्यापारी भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इससे बाजार में तनाव हो गया। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। बाद में दोनों पक्षों के संभ्रात लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले में समझौता करा दिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
नगला कालोनी कलियर निवासी एवं इंजीनियरिंग का छात्र दीपक कुमार बाइक से किसी काम के लिए मेनबाजार रुड़की आया था। मेनबाजार में काफी भीड़ होने की वजह से आगे रास्ता नहीं मिल रहा था। जबकि पीछे वाला व्यक्ति लगातार रास्ता देने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर गुस्साए व्यक्ति ने दीपक को थप्पड़ मार दिए। यह देख वहां मौजूद दुकानदार भड़क गए।
विज्ञापन
मारपीट करने के बाद आरोपी युवक वहां से चला गया। इस पर दुकानदार पीड़ित युवक को लेकर पुलिस चौकी बीटी गंज पहुंचे। व्यापारियों ने पहले तो चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में तनाव को देखते हुए पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और कोतवाली गंगनहर बुला दिया। साथ ही आरोपी युवक की पहचान होने पर पुलिस उसे भी कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि जिस इरशाद के नाम के व्यक्ति ने मारपीट की है। वह भी एक रेडीमेट की दुकान चलाता है। मामूली बात को लेकर हुई इस मारपीट को आसमाजिक तत्व कोई गलत रुप न दे दे। इस बात को देखते हुए मौजिज लोगों और पुलिस ने मिलकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर समझौता करा दिया। तब जाकर मामला शांत हो गया। गंगनहर कोतवाली के एसआई मदन मोहन भट्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।