{"_id":"612290048ebc3e219247b940","slug":"shopkeeper-and-son-assaulted-vandalized-roorkee-news-drn3881971113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार और बेटे से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार और बेटे से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मिठाई विक्रेता और ग्राहक में मिठाई खाकर देखने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर ग्राहक ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दुकानदार और उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों ने चौकी पहुंचकर हंगामा करते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के फतवा गांव निवासी श्रवण कुमार की भिक्कमपुर चौराहे पर मिठाई की दुकान है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे रामपुर रायघाटी निवासी एक व्यक्ति दुकान पर मिठाई लेने आया और उसने बिना पूछे मिठाई उठाकर खा ली। इस पर श्रवण ने विरोध किया तो दोनों में बहस हो गई। उस समय उक्त व्यक्ति वहां से चला गया। आरोप है कि शाम के समय वह अपने सात आठ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पर बेटे योगेश के साथ भी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, दुकान में तोड़फोड़ कर सामान खराब कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों को आता देख हमलावर फरार हो गए। मारपीट से नाराज दुकानदारों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए तहरीर दी। चौकी प्रभारी उमेश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।