{"_id":"57d052984f1c1b876a3171af","slug":"shiva-parvati-ganesh-were-living-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशोत्सव में साक्षात दिखे शिव-पार्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेशोत्सव में साक्षात दिखे शिव-पार्वती
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
ganesh mahotshv
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री ऊं सेवा मंडल की ओर से नगर निगम परिसर में चल रहे गणेशोत्सव के दौरान बुधवार की रात मंच पर शिव-पार्वती प्रकट हुए। वहीं शिव के जालंधर से हुए युद्ध का भी जीवंत मंचन किया गया। इसके अलावा सिंदूरिया हनुमान और काली दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
नगर निगम परिसर में मंडल की ओर से पांच सितंबर से चल रहे गणेशोत्सव के तहत बुधवार को जीवंत और मनमोहक झांकियां देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंच पर जीवंत रूप में शिव और पार्वती प्रकट हुए। इसके बाद जालंधर से भगवान शिव के युद्ध का भी जीवंत मंचन किया गया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। रात्रि आठ बजे से शुरू हुआ गणेशोत्सव रात 12 बजे तक चलता रहा। आयोजकों के अनुसार बुधवार को गणेशोत्सव में देर शाम हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भी शिरकत करेंगे।
दूसरी ओर गणेश मानव एकता समिति की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में सुबह महायज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार आठ सितंबर बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप गंगनहर में गणेश मूर्ति का विर्सजन किया जाएगा। इसके साथ ही समिति की ओर से आयोजित चार दिनी गणेशोत्सव संपन्न होगा, जबकि कई अन्य स्थानों पर अभी महोत्सव जारी रहेगा।
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली
प्रेमकुंज रुड़की में बृहस्पतिवार को गणेश मूर्ति की स्थापना से पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, शुभम जोशी, आकाश राठी, कुलदीप सागर, राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।