Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sheffield School holds Career Fair Expo

Roorkee News: शेफील्ड स्कूल में कॅरिअर फेयर एक्सपो संपन्न

Fri, 05 Dec 2025 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sheffield School holds Career Fair Expo
शेफील्ड स्कूल रुड़की में आयोजित दो दिवसीय कॅरिअर फेयर एक्सपो का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित कॅरिअर विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन




पहले दिन कक्षा 11 और 12 के छात्रों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। दूसरे दिन कॅरिअर बडी क्लब देहरादून की 35 सदस्यीय टीम ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को वन-टू-वन काउंसलिंग के माध्यम से कॅरिअर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


स्कूल के चेयरमैन डॉ. राहुल विश्नोई ने कॅरिअर बडी क्लब की टीम का आभार व्यक्त किया। स्कूल निदेशक डीके. शर्मा ने कहा कि इस फेयर ने छात्रों को सही दिशा प्रदान की है जिससे वे अपने भविष्य से जुड़े निर्णय अधिक समझदारी से ले सकेंगे। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि रावत ने इसे छात्रों के लिए कॅरिअर लक्ष्य निर्धारण का सुनहरा अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेयर मेंडॉ. एस. दुरैवेल (गुरु नानक कॉलेज, देहरादून), सुनील कुमार मलिक (वाइस प्रेसिडेंट, कॅरिअर बडी क्लब), डॉ. नेहा पंवार (कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी), नीति शर्मा (हेड, करियर एंड एकेडमिक सपोर्ट), एडवोकेट वेदांत कुच्छल (एके. कुच्छल एंड एसोसिएट्स), रिक्की पोरवाल (साइकोलॉजिस्ट), निशिमा शर्मा (सीनियर एचआर मैनेजर) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed