फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shefali made a record by driving a car on bumpy roads

उबड़खाबड़ जोखिम भरे रास्तों पर कार दौड़ाकर शैफाली ने रचा कीर्तिमान

Sun, 28 Aug 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shefali made a record by driving a car on bumpy roads
रुड़की की उद्यमी शेफाली गोयल ने ऊबड़-खाबड़ और जोखिम भरे रास्तों पर आयोजित 500 किलोमीटर कार रैली में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शेफाली ने यह कीर्तिमान राजस्थान जीप क्लब, जयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए इंदौर में हासिल किया है।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के अंतर्गत 19 से 21 अगस्त के बीच इंदौर में मालवा एडवेंचर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रुड़की सिविल लाइंस निवासी उद्यमी शेफाली गोयल ने मालवा एडवेंचर प्रतियोगिता में राजस्थान जीप क्लब की ओर से हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में राजस्थान, कोलकाता एवं केरल समेत 10 राज्यों के 110 ऑफ रोडर्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) प्रारूप प्रतियोगिता के दिन और रात चले मुकाबले में प्रतिभागियों ने जंगल के ऊबड़-खाबड़, घने अंधेरे और जोखिम भरे रास्तों पर करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया। रुड़की की शेफाली ने इस प्रतियोगिता की कपल श्रेणी और अमेच्योर श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। फॉर बाई फॉर कार की ओवरऑल श्रेणी में शामिल 40 गाड़ियों में आठवां स्थान प्राप्त किया है। शेफाली गोयल रुड़की में अपने पारिवारिक उद्योग में ही काम करती हैं। एडवेंचर के क्षेत्र में उन्हें अपनी मां कविता गोयल से हमेशा प्रोत्साहन मिला है। शेफाली के पिता मुकेश गोयल और भाई अर्जुन गोयल इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed