फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sharp weapons in old enmity, three injured

पुरानी रंजिश में चले धारदार हथियार, तीन घायल

Fri, 04 Dec 2020 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sharp weapons in old enmity, three injured
रुड़की। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट के साथ धारदार हथियार चल गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस बीच मारपीट में एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव टोडा कल्याणपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आपस में भिड़ भी चुके हैं। एक बार फिर बृहस्पतिवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं दोनों में धारदार हथियार भी चले। इसमें एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। शुक्रवार को घायल पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed