फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seven lakh rupees were defrauded from the contractor

Roorkee News: ग्राम सभा की जमीन लीज पर देकर ठेकेदार से ठगे सात लाख

Mon, 15 Dec 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 15 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees were defrauded from the contractor
- खनन कारोबार के लिए जमीन की लीज के नाम पर पैसे लेने का आरोप
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन लीज पर देकर ठेकेदार से ठगे सात लाख

संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। खनन कारोबार शुरू कराने का झांसा देकर मंगलौर निवासी नवनीत से दो व्यक्तियों ने जमीन लीज पर देने के नाम पर सात लाख की रकम हड़प ली। आरोपियों ने जो जमीन उसे दिखाई वह असल में ग्राम सभा की निकली। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह और अमरजीत निवासी फतवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली के आसफनगर निवासी नवनीत सिंह ने तहरीर में बताया कि आरोपी गुलाब सिंह और अमरजीत के साथ उसकी जान पहचान थी। उन्होंने उसे ठेकेदारी के साथ ही खनन का कारोबार शुरू करने की सलाह दी और जमीन दिलाने का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने उसे गंगा क्षेत्र में जमीन दिखाई। सहमति बनने पर 29 नवंबर 2024 को उसने आरोपियों को सात लाख रुपये जमीन लीज पर लेने के लिए दिए। बताया कि बाद में जमीन की जांच पड़ताल कराने पर जमीन ग्राम सभा की निकली। उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने इन्कार दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed