फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Serve and respect parents: Semwal

माता-पिता की सेवा और करें सम्मान: सेमवाल

Sat, 27 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Serve and respect parents: Semwal
ज्योतिष गुरुकुलम् में भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। साथ ही भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का वर्णन भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को पुरानी तहसील में कथा व्यास आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति विशेष फल देने वाली है। भक्ति में ही शक्ति है। आज के युवाओं को माता-पिता की सेवा और सम्मान करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम ने माता-पिता और गुरु का हमेशा सम्मान किया। भगवान श्रीराम पिता की आज्ञा से 14 वर्ष के लिए वनवास चले गए थे। माता-पिता को भी अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। बालक ध्रुव ने पांच वर्ष में भगवान की तपस्या की और भगवान को प्रसन्न किया। प्रह्लाद ने भगवान की भक्ति की और भगवान नरसिंह अवतार के रूप में प्रकट हुए। इस दौरान आचार्य नरेश शास्त्री, आचार्य संदीप शास्त्री, सुलक्षणा सेमवाल, अदिति सेमवाल, राधा भटनागर, चित्रा गोयल, महेंद्र भटनागर, राम कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, रेनू शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, प्रदीप चौहान, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed