{"_id":"5d696ca68ebc3e015369da79","slug":"separate-the-dry-and-wet-waste-from-the-townspeople-roorkee-news-drn3180413136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करें नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करें नगरवासी
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम सभागार में कूड़े के वर्गीकरण को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करते मुख्य नगर आयुक?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम ने एनजीओ के माध्यम से व्यापारियों को कूड़े के वर्गीकरण की जानकारी दी। नगर निगम ने कहा कि जिन शौचालयों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं वहां पर पानी का कनेक्शन लगाया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने अपने विचार रखे।
नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कूड़े के वर्गीकरण के लिए व्यापारियों को बुलाया गया था। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त प्रवेश चंद्र डंडरियाल ने बताया कि यदि हम अपने घर या दुकान से गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग कूड़ेदान में डालेंगे तो गीले कूड़े की कंपोस्ट खाद बनाने में आसानी होगी। ऐसे में सूखे कूड़े का निपटान आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में दो-दो कूड़ेदान रखें। इससे गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग करने में आसानी होगी। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि व्यापारियों को जागरूक करने के लिए बाजार में ई-रिक्शा घुमाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग करने की जानकारी दी जाएगी। जल्द ही सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। इससे स्कूली छात्र-छात्राएं अपने घरों में अभिभावकों को गीला और सूखा कूड़े के बारे में जानकारी दे सके। वहीं शौचालय बनाने के बारे में स्थान चिह्नित करने के बारे में व्यापारियों से जानकारी मांगी गई। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में जिन जिन शौचालयों में पानी का कनेक्शन नहीं है, नगर निगम जल संस्थान से कनेक्शन लेगा। इस दौरान व्यापारियों ने भी अपना पक्ष रखा।
बैठक में सहायक अभियंता रजित कोटियाल, अमित कुमार, मृदुल शर्मा, मनसा नेगी, प्रवीण मेंदीरत्ता, अरविंद कश्यप, मनोज यादव, कृष्ण गोपाल, सुनील, राजेंद्र यादव आदि थे।