फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Senior citizens are the invaluable fund of the society'

समाज की अमूल्य निधि है वरिष्ठ नागरिक

Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
'Senior citizens are the invaluable fund of the society'
रक्षा लेखा विभाग की पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सातवां वरिष्ठ सदस्य समारोह मनाया गया। इस अवसर पर 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले पेंशनर्स को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को समाज की अमूल्य निधि बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरानी तहसील स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित समारोह का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, चारु चंद्र व आईडी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में अधिक देखभाल व विश्राम की जरूरत होती है। उस समय भी वरिष्ठ नागरिक समाज के प्रति लगनशील रहते हैं। यह सभी के लिए प्रेरणा की बात है। संस्था के उपाध्यक्ष लायन ललित सरीन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक अनुभवों का खजाना होते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन महासचिव बीएम शर्मा ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए जनप्रतिनिधियों से मिलकर क्लब या मनोरंजन कक्ष की व्यवस्था कराने का आग्रह किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक डीएस सजवान, एचएम भटनागर, आरडी शर्मा, हरफूल सिंह, आरएस ढींगरा, एनसी धीर, एचके शर्मा, गेंदा सिंह, प्रीतम सेठी को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में एसके मलिक अजब सिंह, पीके आहूजा, सरफराज अली, अशोक शर्मा, एनके मेहता, एमसी भट्ट, बीके सिंघल, पीपी शर्मा, एसके जैन, शरद भटनागर, जेडी शर्मा, गुरदर्शन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed