फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Send obscene messages to the girl's family

Roorkee News: युवती के परिजनों को अश्लील मैसेज भेजें

Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Send obscene messages to the girl's family
एक युवती के नाम से फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती के शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी स्नैपचैट अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट के जरिए पिछले करीब छह महीनों से उसके परिचितों और अन्य लोगों को अश्लील संदेश और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी जा रही है। इन मैसेजों के कारण उसकी छवि खराब हो रही है और उसे मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। युवती ने शक जताया है कि यह हरकत मुजम्मिल नाम का युवक कर रहा है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मां ने इसी युवक के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था। उस समय भी वह उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। अब एक बार फिर से उसी तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने लाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed