फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seeing the result, the faces of the students blossomed

रिजल्ट देख खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing the result, the faces of the students blossomed
सीबीएसई ने शुक्रवार देर शाम कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उड़े। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की छात्रा प्रीति कुमारी ने कला वर्ग में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल ही नहीं, बल्कि शहर का नाम रोशन किया है। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल की कनक शर्मा ने विज्ञान वर्ग में 97.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने होनहारों को मिठाई खिलाकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें ग्रीनवे पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल माला चौहान ने बताया कि बच्चों ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल में बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं। बताया कि साइंस वर्ग में आयुष सैनी ने 97 प्रतिशतअंक प्राप्त किए हैं, जबकि कॉमर्स वर्ग में ईशा अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल स्टाफ ने टॉपर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। वहीं सेंटेंस स्कूल का परिणाम भी 90 प्रतिशत रहा। यहां तनिशा ने साइंस वर्ग में 97.2 प्रतिशत और तिशा ने कॉमर्स वर्ग में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में कला वर्ग में प्रीति कुमारी ने 99 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। इसी विद्यालय में साइंस वर्ग में वंशु कांबोज ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। कॉमर्स वर्ग में तनु तोमर ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्राचार्य वीके त्यागी ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए करते रहे प्रोत्साहित
चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की श्रेया सैनी ने साइंस वर्ग में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और प्रिंसिपल पूनम चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले ही स्कूल के बच्चे मेहनत कर रहे हैं। हालांकि बीच में कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं हो पाईं। इसके बावजूद स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी। स्कूल से अर्पित सैनी 94.8 प्रतिशत, मानसी मल्होत्रा ने 94.4 प्रतिशत, तनिष्का ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा यशिका धीमान ने 93.8 प्रतिशत, लवलीन ने 92.8 प्रतिशत, वरदान शर्मा ने 91.8 प्रतिशत, रागिनी ने 90.2 प्रतिशत, अभय सिंह ने 90 प्रतिशत, सलोनी ने 90 प्रतिशत, अतुल ने 90 प्रतिशत और प्रगति ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल का नाम किया रोशन
आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने विद्यालय को कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर बधाई और शुभकामना दी। विद्यालय की प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के विज्ञान वर्ग में सिद्धांत कुमार कश्यप ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आर्यवीर ने 96 प्रतिशत के साथ दूसरा एवं प्राची गिरि, खुशी चौधरी और निकिता लोहान ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। कॉमर्स वर्ग में खुशी राठी ने 94.6 प्रतिशत के साथ पहला, अमन यादव ने 94 प्रतिशत के साथ दूसरा एवं रिया चौधरी ने 93 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में अरुण पंवार 92.2 के साथ पहले, हेमंत चौहान व प्रद्युम्न कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के होनहार
कला वर्ग में प्रीति कुमारी के 99 प्रतिशत, शालिनी के 97.8 प्रतिशत, वैजयंती ने 95.8 प्रतिशत, विनीता गोस्वामी ने 95.8 प्रतिशत, दीपाली सिंह ने 95.8 प्रतिशत और उपासना ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में वंशु कांबोज ने 97.6 प्रतिशत, पूर्वा पात्रा ने 96.8 प्रतिशत, सुनिधि रावत ने 96.8 प्रतिशत, रितिका ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कॉमर्स में तनु तोमर ने 95.8 प्रतिशत, खुशी सिंह ने 94.8 प्रतिशत और अंशिका धीमान ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed