फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Security increased on Eid, police deployed everywhere

ईद पर बढ़ाई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Security increased on Eid, police deployed everywhere
रुड़की। ईद के त्योहार पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर और देहात में मस्जिदों और ईदगाह के बाहर पुलिस तैनात की गई है। मंगलवार को पुलिस ने शहर और बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। वहीं, ईद के त्योहार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बुधवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार शहर से लेकर देहात तक मनाया जाएगा। ईद के त्योहार पर कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। ईद से एक दिन पहले मंगलवार को शहर और देहात में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में हर चौराहे और बाजारों में पुलिस तैनात की गई है। वहीं, शहर और देहात की मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। ईद को देखते हुए पुलिस की ओर से शहर और देहात में वाहनों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर और देहात में पुलिस ने करीब 150 टू व्हीलर वाहन चालकों के चालान काटे। साथ ही फोर व्हीलर वाहनों की चेकिंग की। उधर, ईद के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कपड़े खरीदने से लेकर बकरों की जमकर खरीदारी हुई। मच्छी मोहल्ला, सोत मोहल्ला और रामपुर चुंगी समेत कई जगहों पर बकरों की खरीदारी की गई। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ईद पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे और कोविड नियम के अनुसार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed