फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Security guard beat up Nigerian student

सिक्योरिटी गार्ड ने की नाइजरियन छात्र मारपीट

Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Security guard beat up Nigerian student
़गवानपुर क्षेत्र के आरआईटी कालेज में हुए झगड़े के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
बिना अनुमति के कॉलेज से बाहर जाने को लेकर सिक्योरिटी गार्डों ने एक विदेशी छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं, अभी तक छात्र की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में कुछ विदेशी छात्र भी पड़े हैं। वे कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में ही रह रहे हैं। बुधवार को एक नाइजीरियन छात्र कॉलेज से बाहर जा रहा था। सिक्योरिटी गार्डों ने उसे रोक लिया और बाहर जाने से इनकार कर दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्साए सिक्योरिटी गार्ड उसे जबरन कॉलेज के गेट से बाहर निकालने लगे। इस पर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्डों ने विदेशी छात्र को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर आसपास लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल हुए छात्र को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि सिक्योरिटी गार्डों ने पूछताछ में कहा है कि छात्र बिना अनुमति के अक्सर कॉलेज से बाहर चला जाता था। बुधवार को भी वह बाहर जाने की जिद कर रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया तो विवाद हो गया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed