{"_id":"99cea467e93b1595549d94a4304971ae","slug":"second-in-class-was-planted-by-rishabh-century-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड क्लास में ऋषभ ने लगाया था शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंड क्लास में ऋषभ ने लगाया था शतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अंडर-19 विश्वकप में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 1.9 करोड़ रुपये में लेने के बाद से उसके क्रिकेटर साथी उत्साहित हैं। साथियों की मानें तो ऋषभ में क्रिकेट को लेकर एक अलग जुनून है। सेकेंड क्लास में उसने क्रिकेट को लेकर अपने इरादे बता दिए थे। उसने एक फ्रेंडली मैच में शानदार शतक लगाया था।
विज्ञापन
रविवार को ऋषभ पंत के साथी क्रिकेटर और उसके कोच सरदार अवतार सिंह चौधरी मिलकर एपीएस-2 के उस मैदान में एकत्रित होकर खुशियां मनाई जहां से ऋषभ ने अपने क्रिकेट की शुरूआत की थी। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ऋषभ की सफलता पर उसे बधाई दी। मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, पंकज सहगल, रोहन हसन सहगल, संजय पाल शर्मा, मानवेंद्र सजवाण, नीरज नौटियाल, साकेत वर्मा, विजेंद्र सिंह, सुमित शर्मा, पंकज शर्मा, रुद्रपाल बेदी, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिचर्चा
ऋषभ में क्रिकेट को लेकर गजब का जुनून था। वह क्रिकेटर की हर बारीकि को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहता था। हर मैच में उसके खेल में एक अलग निखार नजर आता था। उसने गलतियों को कभी नहीं दोहराया। -अवतार सिंह चौधरी
विज्ञापन
खेल के दौरान ऋषभ अनुशासन का बेहद ध्यान रखता था। अपने सीनियर खिलाड़ियों से वह हमेशा कुछ न कुछ टिप्स लेता रहता था। साथ ही जूनियर खिलाड़ियों को वह हमेशा कुछ न कुछ सिखाता रहता था। -नीरज नौटियाल
ऋषभ के साथ मैच खेलने का मौका मिला है। वह बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके साथ खेलने में बहुत अच्छा लगता था। हमेशा जूनियर खिलाड़ियों को टिप्स देते रहते हैं। -अंकुर सिंह
ऋषभ पंत क्रिकेट में बहुत मेहनत करते हैं। पिछले साल सोनेट क्रिकेट क्लब दिल्ली में उनके साथ एक मैच खेला। वह जूनियर खिलाड़ियों को बेहद सम्मान करते हैं। -शुभम रावत
ऋषभ में क्रिकेट को लेकर बेहद जुनून है। वह दिनरात क्रिकेट पर ध्यान देते थे। टीवी पर जब मैच आता था तो वह खिलाड़ियों की बैटिंग भी बेहद ध्यान से देखते थे। क्रिकेटर कैसी बोल पर कैसा शॉट लगा रहा है। पर भी वह विशेष ध्यान देते थे। -सलज काला