फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SDM tightens noose on ration warehouse

छापा: एसडीएम की कार्रवाई में सामने आई अनियमितताएं

Wed, 29 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
SDM tightens noose on ration warehouse
भगवानपुर में राशन के गोदाम का निरीक्षण करते एसडीएम वैभव गुप्ता। - फोटो : ROORKEE
राशन वितरण में गड़बड़ी एवं काला बाजारी की शिकायतों पर किए गए निरीक्षण में उप जिलाधिकारी को कई अनियमितताएं मिलीं। राशन गोदाम से डीलर एक साथ पूूूरा राशन नहीं उठा रहे थे। इसके अलावा राशन वितरण रजिस्टर में भी कई खामियां देखने को मिलीं। इस पर उन्होंने जल्द व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ ही डीलरों को एक बार में ही पूरा राशन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम को कुछ समय से लगातार सस्ते गल्ले की दुुकानों से लेकर राशन गोदाम की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एसडीएम विवेक गुप्ता ने राशन गोदाम पर छापा मारा। वहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले गोदाम से राशन उठाने वाले डीलरों की सूची तलब की।
विज्ञापन

जांच में मिला कि गोदाम से रोस्टर के अनुसार राशन का उठान नहीं किया जा रहा था। राशन डीलर एक साथ राशन उठाने के बजाय छोटी गाड़ी से कई-कई बार में राशन उठाते हैं। इससे राशन की काला बाजारी होने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने गोदाम निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि सभी डीलरों को एक साथ पूरा राशन उठवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राशन के साथ बोरे का वजन अलग से नहीं रखा गया है। अनाज के साथ ही बोरे के वजन को रखा गया है। इस कारण डीलर के पास अनाज कम पहुंच रहा है। इसके साथ ही राशन गोदाम पर तौल की कोई व्यवस्था नहीं थी। राशन को धर्मकांटे पर तौला जा रहा था। इसकी भी कोई रसीद नहीं दी जा रही थी। उन्होंने इस व्यवस्था को भी सुधारने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र की कई सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण किया। कुछ जगह सही तरीके से राशन वितरित नहीं होते पाए जाने पर उन्होंने डीलर को फटकार लगाई। कुछ जगह राशन की गुणवत्ता सही पाई गई है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed