{"_id":"695902b6c11f852b9c013d9e","slug":"scuffle-with-energy-corporation-team-that-went-to-cut-electricity-connection-roorkee-news-c-5-1-drn1027-870501-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिजली कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम टीम से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिजली कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम टीम से हाथापाई
विज्ञापन
पीतपुर गांव में बकाया वसूली के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम में शामिल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई और धक्का-मुक्की कर दी गई। विभाग के जेई अश्वनी कुमार की ओर से एक ही परिवार के तीन आरोपियों सोनू, सचिन और जक्कड़ निवासी ग्राम पीतपुर के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विभाग के जेई अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जनवरी को विभागीय टीम में शामिल मोनू, अरुण नौटियाल, कमल, देव कुमार, बिट्टू, जुल्फिकार के साथ राजस्व वसूली के लिए कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव में गए थे। यहां बकाया बिल भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को लेकर आरोपी सोनू व सचिन और उन्हीं के परिवार के जक्कड़ ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि तीनों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई की। दोबारा वहां आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। किसी प्रकार कर्मचारी वहां से लौटे। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।