फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scuffle among passengers going to Saharanpur and Ambala

सहारनपुर और अंबाला जाने वाले यात्रियों में धक्का-मुक्की

Thu, 23 Dec 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Scuffle among passengers going to Saharanpur and Ambala
रुड़की रोडवेज अड्डे पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के रद्द और टर्मिनेट होने से यात्री बेबस हो गए। रोडवेज बस अड्डे पर अंबाला और सहारनपुर की बसों में बैठने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की हुई। यही नहीं, परिचालकों से भी नोकझोंक हुुई। वहीं, पूछताछ केंद्र पर बसों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों का दिनभर तांता लगा रहा। बढ़ती भीड़ के चलते डिपो को अन्य दिनों की अपेक्षा सात अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

पंजाब में कर्जमाफी सहित कई मांगों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन का असर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी रेल सेवाओं पर पड़ा। लंबी रूट की कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है। बहुत से यात्रियों को ट्रेनें रद्द होने की जानकारी नहीं मिल पाई थी। ऐसे में ये लोग स्टेशन पहुंच गए। यहां पहुंचकर यात्रियों की भीड़ ट्रेनों का इंतजार करने लगी। टिकट लेने के दौरान लोगों को अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेनें रद्द होने की जानकारी मिली। ऐसे में यात्री सीधे रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। यहां पहले से यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर बसों की किल्लत चल रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में बड़ी संख्या में अंबाला और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, भीड़ देखते हुए रोडवेज ने सामान्य दिनों में चलने वाली दो बसों के अलावा सात अन्य बसें इस रूट पर लगाईं, लेकिन ये बसें भी यात्रियों की भीड़ के सामने नाकाफी साबित हुईं। इस दौरान हरिद्वार से आने वाली हर बस में यात्री चढ़ने लगे। इस बात को लेकर यात्रियों और परिचालकों के साथ नोकझोंक भी हुई। वहीं, सहारनपुर और अंबाला रूट पर जाने वाली बसों में बैठने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की तक हो गई। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर लोगों की दिनभर भीड़ उमड़ी रही। एआरएम आलोक बेनवाल ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अंबाला रूट पर सात अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने जाना पड़ा लक्सर
जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को रुड़की में रद्द कर लक्सर रेलवे स्टेशन से चलाया गया। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए रुड़की से प्राइवेट वाहनों से लक्सर जाना पड़ा। कई यात्रियों ने रेलवे स्टेशन से बस अड्डे की तरफ रुख किया जबकि अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भी रद्द रही।

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा है। इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। ट्रेनें रद्द और टर्मिनेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी अमृतसर से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर रद्द कर लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 से रवाना किया गया। ऐसे में यात्रियों को भटकना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed