फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Screening of six people from abroad arrived in Luxor and Khanpur

लक्सर और खानपुर में विदेश से पहुंचे छह लोगों की स्क्रीनिंग शुरू

Sun, 22 Mar 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Screening of six people from abroad arrived in Luxor and Khanpur
लक्सर क्षेत्र के टांडा भागमल गांव में दुबई से आए युवक का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम। - फोटो : ROORKEE
मार्च में अलग-अलग देशों की यात्रा कर लक्सर और खानपुर क्षेत्र में लौटने वालों छह लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर जांच की। राहत वाली बात यह है कि किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियातन सभी छह लोगों की स्वास्थ्य की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को पिछले दिनों लक्सर और खानपुर क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों की सूची मिली थी, जो मार्च में विदेश यात्रा कर आए थे। सभी का पता लगाने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विदेश से आने वालों के स्वास्थ्य परीक्षण को बनाई गई टीम के प्रभारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि 12 मार्च को टांडा भागमल गांव का युवक दुबई से लौटा है। इसी तरह 19 और 21 मार्च को सुल्तानपुर में दो, 21 मार्च को मुंडा खेड़ा कलां गांव में एक, 18 मार्च को खानपुर विकासखंड के मिर्जापुर सादात गांव में दुबई से एक युवक लौटा है। वहीं, 15 मार्च को लक्सर के कपड़ा व्यापारी के बेटे अमेरिका से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सभी की स्क्रीनिंग कर उनके घरों पर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई। किसी में भी खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण नहीं मिले हैं। उनके परिवार के बाकी सदस्य भी ठीक हैं। उन्होंने बताया कि सभी युवकों और उनके परिवार के लोगों को मास्क देकर खांसी के दौरान रुमाल या टीसू पेपर लगाने, कम से कम एक मीटर की दूरी से लोगों से बात करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएमओ के निर्देशानुसार, सभी लोगों की अगले कुछ दिनों तक निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed