{"_id":"5e0a419a8ebc3e87a7628cb5","slug":"scooty-stolen-from-outside-bike-shop-roorkee-news-drn3311486176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी चोरी करते चोर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी चोरी करते चोर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
रुड़की। बाइक मिस्त्री की दुकान के बाहर से एक चोर ने दिनदहाड़े एक स्कूटी चोरी कर ली। स्कूटी चोरी की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक मिस्त्री की ओर से पुलिस को तहरीर और फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस को फुटेज से युवक के बारे में कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर निगम-मलकपुर चुंगी रोड पर कंवरपाल सिंह की बाइक मिस्त्री की दुकान है। रोजाना की तरह वह अपनी स्कूटी से दुकान पर आए थे। उन्होंने स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी कर दी और अंदर बाइक का काम करने लगे। इस बीच एक युवक आया और नकली चाबी से स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। कुछ देर बाद कंवर पाल ने बाहर देखा तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने दुकान पर काम करने वाले युवकों से स्कूटी की जानकारी ली, लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। बाइक मिस्त्री ने आसपास स्कूटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने पास में स्थित राजबीर रोड के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इसमें युवक स्कूटी चोरी करते हुए नजर आ रहा है। बाइक मिस्त्री ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। युवक के संबंध में अहम जानकारी भी मिली है।