फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   School bus crashed into a tree to protect bike riders

बाइक सवार को बचाने में स्कूली बस पेड़ से टकराई

Thu, 19 Jan 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Thu, 19 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ों से टकरा गई। गनीमत रही कि ड्राइवर को छोड़कर किसी बच्चे को खास चोट नहीं आई। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बसेड़ी स्थित नार्थ हिल्स पब्लिक स्कूल की मिनी बस बृहस्पतिवार को चिड़ियापुर, हरचंदपुर, मखियाली व मलकपुर से करीब 40 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस मलकपुर से बाहर निकली तो मोड़ते समय अचानक बस के सामने एक बाइक सवार आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और बस पेड़ों से टकराकर रुक गई। जिसके बाद यात्रियों ने बस से बच्चों को निकाला।  गनीमत रही कि इस दौरान बस चालक राजवीर सिंह को छोड़कर किसी बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। जिसके बाद चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चार, पांच बच्चों को हल्की फुल्की चोटें जरूर आई है। जिसके बाद मौके पर परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि बस के चालक ने शराब पी रखी थी। जिस कारण यह हादसा हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि बस पेड़ के सहारे नही रुकती तो खेत में पलट जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से बस को कब्जे में लिया है। कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के स्थायी चालक के छुट्टी पर होने के कारण  राजवीर को गाड़ी लेकर भेजा गया था। चालक ने कोई शराब नहीं पी रखी थी। हादसा किसी के साथ भी हो सकता है।
रहमान अली, स्कूल संचालक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed