फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sanitation workers strike, the city is suffering from filth

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी की भरमार

Thu, 22 Jul 2021 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers strike, the city is suffering from filth
रुड़की। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रही नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर कूड़े के ढेर से पट गया है। शहर के बाजारों से लेकर कॉलोनियों तक जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। ऐसे में लोगों का सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है। दुर्गंध के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी फैलने से बीमारी की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से बंद कर रखी है। सफाई कर्मचारी पड़ाव में अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हैं। बुधवार को मेयर गौरव गोयल ने धरनास्थल पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की थी। साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। वहीं, नगर निगम प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा था कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन अब हड़ताल का असर शहर में साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

कूड़ा नहीं उठने से शहर में जगह-जगह रखे गए डंप तो भर ही चुके हैं, वहीं अब लोग भी अपने घरों की गंदगी पास के नालों और गली में फेंकने लगे हैं। सार्वजनिक जगहों पर तो कूड़े के बड़े-बड़े ढेर नजर आने लगे हैं। एक ओर जहां कूड़े से उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान करने लगी है तो वहीं कूड़े के ढेर पर मंडरा रहे आवारा मवेशी भोजन के लिए आपस में लड़ते हुए वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शहर में पुरानी तहसील, रामनगर, रेलवे स्टेशन रोड, मेन बाजार, आदर्श नगर, सोलानीपुरम, सिविल लाइंस बाजार, बीटी गंज बाजार, अंबर तालाब, साकेत कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, मच्छी मोहल्ला समेत अन्य जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में लोगों को बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। वहीं, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा का कहना है कि शहर की सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नाला गैंग के कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
100 मीट्रिक टन से अधिक निकलता है रोजाना कूड़ा
शहर में रोजाना 100 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। इसे सफाई कर्मचारी सालियर स्थित डंपिंग ग्राउंड में डालते हैं। ऐसे में पिछले चार दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कूड़े की स्थिति क्या होगी। वहीं, हाईवे किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
--
मांगें पूरी होने तक हड़ताल
पर अड़े सफाई कर्मचारी
पड़ाव से रैली निकालते हुए पहुंचे नगर निगम, तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। साथ ही मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।

पिछले चार दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और पड़ाव में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों ने पड़ाव से रैली निकली। रैली मच्छी बाजार चौक, मेन बाजार से होते हुए नगर निगम परिसर में पहुंची। यहां संघ के संरक्षक प्रदेश सदस्य सुखमेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। किसी भी हाल में सफाई कर्मियों का उत्पीड़न या अनदेखी बरदाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय से मुलाकात की। साथ ही ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष बिमला देवी, नरेश कुमार, बिजेंद्र बहोत, अशोक कुमार, विपिन, विनोद डोगरा, अमित कौशल, नवीन सौदाई, प्रेमचंद मेहरा, सुनील, राजू बिरला, रोबिन, कपिल, जोगेंद्र बहोत, राजीव, एकता, शुभम, जॉनी बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed