फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Samples filled with manure and beach shops

खाद और बीच की दुकानों से भरे सैंपल

Tue, 14 Jul 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Samples filled with manure and beach shops
भगवानपुर। जिलाधिकारी के आदेश के बाद एसडीएम ने क्षेत्र की खाद और बीच की कई दुकानों पर छापा मारा। टीम ने सात दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सी रविशंकर को शिकायत मिल रही थी कि भगवानपुर क्षेत्र में स्थित खाद व बीज की दुकानों पर घटिया क्वालिटी का खाद व बीज बेचा जा रहा है। मंगलवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने पहले भगवानपुर में दुकानों पर छापा मारा। यहां से टीम ने सहकारी संघ के गोदाम पर भी पहुंचकर जांच की। इसके बाद मक्खनपुर सहकारी समिति व औरंगजेबपुर गांव पहुंचे। इस दौरान सभी दुकानों व समिति के गोदामों से सात सैंपल लिए हैं। प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र से सात दुकानों और सहकारी समिति से खाद और बीज के सैंपल लिए हैं। उनको जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अमित कुमार, सुनील सैनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed