फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Samajwadi Party will contest all 70 seats

सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

Mon, 20 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party will contest all 70 seats
कलियर में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश विरोधी दल करार दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रामपुर चुंगी स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को ठगने का काम किया है। दोनों दलों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला बना दिया है। चमोली, पिथौरागढ़, धारचूला आदि स्थानों पर सपा मजबूत हो रही है। सभी जगह कार्यालय खोले गए हैं और लोग सपा से जुड़ रहे हैं। एक टीम गढ़वाल और एक कुमायूं में लगातार काम कर रही है। सभी 70 सीटों पर सपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। हर सीट पर कई आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में सपा लंबे समय से हाईकोर्ट की बेंच की मांग कर रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही हरिद्वार कृषि बेल्ट है खादर क्षेत्र में बाढ़ आदि आपदाएं किसानों को नुकसान पहुंचाती हैं। लिहाजा सपा किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान की लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश सचिव शेख अहमद जमा ने कहा कि सपा चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटी है। प्रदेश में केवल सपा ही तीसरा विकल्प है। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव समीर आलम ने कहा कि युवा पार्टी के साथ है। पार्टी की रीति और नीति युवाओं के हित में कार्य करने की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आने वाला समय सपा का है। कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, राजा त्यागी, मौसम अली, राधिका यादव, नईम अब्बासी, चंद्रशेखर यादव, शरद पांडे, फरमान त्यागी, गयूर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed