{"_id":"61589a018ebc3e0def3d9633","slug":"salon-worker-raped-minor-arrested-roorkee-news-drn392232499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने वाली एक नाबालिग से सैलून कर्मी ने झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर पर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। पार्लर के बराबर में ही एक सैलून की दुकान है। सैलून की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने बेटी से जान पहचान कर ली। आरोप है कि इस बीच उसने बेटी को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म कर दिया। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरफराज निवासी चोंदाहेड़ी, थाना देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को रुड़की के शास्त्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई प्रीति तोमर और अनूप शामिल रहे।