फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Safai Karamcharis took out the march, blocked the road

सफाई कर्मचारियों ने निकाला मार्च, सड़क पर लगाया जाम

Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis took out the march, blocked the road
रुड़की में अपनी मांगों को लेकर नगर निगम चौक पर जाम लगाकर बैठे सफाई कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। उन्होंने धरनास्थल से लेकर नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और सड़क पर जाम लगाते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी पुरानी तहसील स्थित पड़ाव में धरनास्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद संगठन के रुड़की संरक्षक सुखमेंद्र वाल्मीकि और नगर अध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला। मार्च मेन बाजार, पुरानी रेलवे रोड से अंबर तालाब होते हुए वाल्मीकि धर्मशाला पर पहुंचा। यहां कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। किसी भी सूरत में कर्मचारियों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की मांगें जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए। इसके बाद मार्च नेहरू स्टेडियम से होते हुए नगर निगम कार्यालय स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। काफी देर तक कर्मचारियों ने सड़क पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

--
कई संगठनों का मिला समर्थन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेंदीरत्ता, नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप, कमल चावला सोमवार को वाल्मीकि धर्मशाला पर पहुंचे और कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। सरकार को इनकी मांगों को जल्द मान लेना चाहिए। वहीं, लोकतांत्रिक जनमोर्चा (लोजमो) भी सफाई कर्मचारियों के साथ आ गया है। संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि मोर्चा सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को पूरा समर्थन करता है। वह उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह हर तरह से उनके समर्थन में हैं। आजाद समाज पार्टी भी सफाई कर्मचारियों के पक्ष में आ गई है। सोमवार सुबह नगर निगम कार्यालय के गेट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं किया जाएगा। वह कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई में साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed