फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Safai Karamcharis strike continues, warning of violent agitation

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue, 20 Jul 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis strike continues, warning of violent agitation
रुड़की। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद पड़ाव मोहल्ला में भी प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, निगम अधिकारियों ने दावा किया कि हड़ताल के कारण सफाई कार्य बाधित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। संगठन पदाधिकारियों ने मंगलवार को कर्मचारियों के साथ नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। संघ के संरक्षक प्रदेश सदस्य सुखमेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि पड़ाव मोहल्ला में नगर निगम के जो कर्मचारी अब तक हड़ताल शामिल नहीं थे, उनसे वार्ता हो गई है और वह भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। आंदोलन में स्थायी सफाई कर्मचारियों के अलावा आउटसोर्स सहित सभी कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर अध्यक्ष बिमला देवी ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान नरेश कुमार, सुनील, राजू बिरला, रोबिन, मोनू, जोगेंद्र, राजीव, शुभम, बिजेंद्र अशोक कुमार, विपिन, विनोद, अमित, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे। उधर, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि हड़ताल से सफाई कार्य बाधित नहीं हुआ है। सफाई कर्मचारियों की मांग शासन स्तर की है। नाला गैंग के कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed