{"_id":"57eea7004f1c1b8167575f3c","slug":"rukus-against-using-the-substandard-material-in-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा, काम रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का विरोध करते लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। सूचना पर जेई मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मानकों के अनुसार निर्माण कार्य करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
बिहारीगढ़-हसनावाला मार्ग से घेर हसनावाला गांव को जोड़ने के लिए करीब एक किलोमीटर की सड़क बनाई जानी है। लोकनिर्माण विभाग की टीम की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान मुस्तकीम, सुरेशपाल कांबोज, ब्रिजेश कुमार, अब्दुल सलाम, पवन कुमार, अवनीश कांबोज आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की जांच एवं मानकों को देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करने एवं घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि न तो मानकों को पूरा किया जा रहा है और न ही सामग्री गुणवत्तायुक्त लगाई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जेई मनोज राठौर ने ग्रामीणों को काफी समझाकर काम शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन