{"_id":"60e0a53b8ebc3ecccd688370","slug":"ruckus-of-passengers-at-roorkee-roorkee-news-drn3834343142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस का एसी कोच खराब होने पर यात्रियों ने रुड़की रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। यात्री टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) से शिकायत पुस्तिका की मांग कर रहे थे, लेकिन टीटीई के शिकायत पुस्तिका नहीं देने पर यात्रियों ने विरोध किया। बाद में यातायात निरीक्षक के आदेश पर स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को शिकायत पुस्तिका दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान 21 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
दिल्ली से देहरादून आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच सी-1 और सी-2 में एसी नहीं चल रहा था। यात्रियों ने कोच में एसी नहीं चलने की शिकायत टीटीई से की। आरोप है कि टीटीई ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। इस पर यात्रियों ने टीटीई से शिकायत पुस्तिका मांगी। आरोप है कि टीटीई ने उन्हें शिकायत पुस्तिका देने से इनकार कर दिया। एक बार फिर यात्रियों ने टीटीई से एसी ठीक कराने की बात कही, लेकिन टीटीई ने अनसुना कर दिया। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही ट्रेन रुड़की स्टेशन रुकी तो यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय पर जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां भी यात्रियों ने शिकायत पुस्तिका की मांग की। आरोप है कि स्टेशन मास्टर ने भी शिकायत पुस्तिका देने से इनकार कर दिया। ऐसे में यात्रियों का हंगामा बढ़ता चला गया। किसी ने मामले की सूचना यातायात निरीक्षक को दे दी। यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने स्टेशन मास्टर राखी कश्यप को यात्रियों को शिकायत पुस्तिका देने के निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर के शिकायत पुस्तिका देने पर यात्रियों ने उसमें अपनी शिकायत दर्ज की। इसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हुई। हालांकि इस दौरान करीब 21 मिनट तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि कोच की एसी ठीक करने वाला मैकेनिक हरिद्वार में है। वहीं पर एसी ठीक होगा। हालांकि ट्रेन में तैनात टीटीई के पास शिकायत पुस्तिका होती है। टीटीई को शिकायत पुस्तिका यात्रियों को दे देनी चाहिए थी।