फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ruckus due to not having ration card online

राशन कार्ड ऑनलाइन न होने पर हंगामा

Mon, 02 Mar 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ruckus due to not having ration card online
भगवानपुर। क्षेत्र के कालेवाला गांव के कुछ ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर राशनकार्ड ऑनलाइन करवाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। खाद्य आपूर्ति अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सोमवार को ग्रामीण भगवानपुर तहसील में बने खाद्य आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने राशन कार्ड ऑनलाइन का काम देरी से करने पर नाराजगी जताई। इस बीच ग्रामीणों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि दो माह पूर्व कागजात जमा किए थे, लेकिन अभी तक राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए। जिसके कारण राशन डीलर राशन भी नहीं दे रहा है। हंगामा बढ़ता देख खाद्य आपूर्ति अधिकारी टीएन शर्मा ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। उन्होंने राशन डीलर को मौके पर बुलाया। साथ ही ग्रामीणों को राशन देने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed